{"_id":"662215eaa88353253b0a9d56","slug":"a-farmer-bunned-alive-in-gauriganj-kotwali-in-amethi-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: आग में जिंदा जल गया किसान, जब तक ग्रामीण पहुंचते हो चुकी थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: आग में जिंदा जल गया किसान, जब तक ग्रामीण पहुंचते हो चुकी थी मौत
Fri, 19 Apr 2024 12:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:27 PM IST
सार
अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में लगी आग में एक किसान जिंदा जल गया। उसका घर गांव से दूर था जब तक ग्रामीण पहुंचते किसान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक किसान लल्लन मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले की गौरीगंज कोतवाली के झलही मजरे बहोरिकपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात आग से एक किसान जिंदा जल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात गांव निवासी लल्लन मौर्य के घर के पास झाड़ झांखड़ में आग लगी थी। रात में एकाएक आग फैलने लगी। आग बुझाते समय लल्लन उसकी चपेट में आ गए। जब तक आग बुझाई जाती तब तक वह आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
गांव से दूर घर होने के कारण शोर सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक वह जिंदा जल गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी। राजस्व अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।