फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A family who climbed on tanki get down after 26 hours.

टंकी पर चढ़कर खुदकुशी की धमकी दे रहा परिवार 26 घंटे बाद नीचे उतरा, सामने रखी ये मांगे

Sat, 05 Oct 2019 09:54 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
A family who climbed on tanki get down after 26 hours.
पुलिस को काफी मान मनौव्वल के बाद सफलता मिली। - फोटो : amar ujala

शुक्रवार सुबह 11 बजे टंकी पर चढ़े पीड़ित रातभर हरदोई के डीएम और एसपी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे अधिवक्ता ने एक सुसाइड नोट नीचे फेंककर हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन


इस बीच हरदोई के डीएम और एसपी के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके मिश्रा काकोरी पहुंचे और अधिवक्ता व उनके परिवारीजनों को समझाया। घंटों मनुहार की। दोपहर करीब एक बजे पूरा परिवार नीचे उतर आया। अधिवक्ता ने छह सूत्री मांगपत्र दिया है। मेडिकल कराने के बाद सभी को पुलिस की सुरक्षा में हरदोई रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ता और उसकी पत्नी राधा सिंह, भाई अजय प्रताप सिंह, अजय की पत्नी माला व नौ साल का बेटा शिव सिंह, बहन राजवती व उसकी बेटी पूनम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। लखनऊ के एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर के साथ ही मलिहाबाद में बतौर सीओ तैनात एएसपी सैय्यद मोहम्मद कासिम, हरदोई के एएसपी ज्ञानंजय सिंह, काकोरी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्र, दुबग्गा चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह समेत फायर ब्रिगेड की टीम रातभर टंकी पर चढ़े लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जैसे ही टंकी पर चढ़ने का प्रयास करते, अधिवक्ता अपने साथ लाई हुई पेट्रोल की बोतल शरीर पर उड़ेलकर आत्मदाह करने की धमकी देने लगता। शनिवार सुबह भी पुलिस ने प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच करीब आठ बजे अधिवक्ता ने एक सुसाइड नोट नीचे फेंका। अधिकारी लाउडस्पीकर से समझाने का प्रयास करते रहे पर बात नहीं बनी। हरदोई के डीएम पुलकित खरे और एसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर अधिवक्ता को समझाया। दोपहर एक बजे अधिवक्ता को मनाकर नीचे उतारा जा सका।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टंकी के चारों तरफ लगाया जाल

A family who climbed on tanki get down after 26 hours.

अधिवक्ता की बार-बार नीचे कूदने की धमकी के चलते टंकी के चारों तरफ जाल लगा दिया गया। शनिवार सुबह टंकी पर चढ़ने के लिए अग्निशमन विभाग से हाइड्रोलिक वाहन मंगाया गया। कई बार हाइड्रोलिक वाहन व टंकी की सीढ़ियों से ऊपर जाने का प्रयास किया गया लेकिन अधिवक्ता की धमकी के चलते लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed