फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Durga Pooja pandal falls down in Lucknow.

Lucknow: मृर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे लोगों पर गिरा दुर्गा पूजा पंडाल, 30 से 40 लोग थे नीचे

Wed, 05 Oct 2022 02:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Oct 2022 02:10 PM IST
सार

राजधनी लखनऊ में भारी बारिश के चलते एक दुर्गा पूजा पंडाल भरभरा कर गिर पड़ा। इस समय 30 से 40 लोग पंडाल के नीचे थे। जानकारी पर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
A Durga Pooja pandal falls down in Lucknow.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के एक इलाके में मूर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे लोगों के ऊपर दुर्गा पूजा का पंडाल गिर पड़ा। इस समय करीब 30 से 40 लोग पंडाल के नीचे थे। सभी बाल-बाल बच गए। एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी पर जिलाधिकारी लखनऊ ने मौके का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते घटना हुई।

विज्ञापन


शहर के एल्डिको डीपीएस के बगल में दुर्गा मूर्ति की स्थापना की गई थी। आज दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन की तैयारी चल रही थी। पंडाल लगा हुआ था। लोग उसी के नीचे थे। बुधवार को सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी और धीरे-धीरे भारी बारिश के चलते पंडाल गीला होता चला गया। सुबह 10:30 बजे अचानक भरभरा कर गिर पड़ा।
विज्ञापन


पंडाल गिरने के दौरान 30 से 40 लोग उसके नीचे थे लेकिन कपड़े का पंडाल होने के कारण किसी को चोट नहीं आई है। पंडाल गिरने की सूचना मिलने पर फायर विभाग और पुलिस विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। यही नहीं जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौके पर पहुंचे और लोगों का हाल-चाल लिया। कोतवाल बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पपिया नाम की 40 वर्षीय महिला के माथे पर हल्की सी चोट आई है। अब वह बिल्कुल ठीक है। अन्य किसी को चोट नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed