फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A drunk driver drove a vehicle, breaking three poles, damaging equipment, and cutting off power and water supply to 300 homes.

Lucknow News: नशे में शराबी ने दौड़ाया वाहन, तीन खंभे टूटे, उपकरण फुंके, 300 घरों का बिजली-पानी गुल

Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A drunk driver drove a vehicle, breaking three poles, damaging equipment, and cutting off power and water supply to 300 homes.
 बिजली के टूटे तार और खंभे।
लखनऊ। ऐशबाग उपकेंद्र के अंतर्गत मूक बधिर स्कूल के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा। सुबह करीब 6 बजे नशे में धुत चालक ने अपने भारी वाहन को संकरी सड़क पर अनियंत्रित तरीके से दौड़ा दिया। वाहन की टक्कर से बिजली के तीन सीमेंट पोल टूट गए और एबीसी लाइन जमीन पर आ गिरी। इस घटना के कारण क्षेत्र के करीब 300 परिवारों को 10 घंटे तक बिजली और पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सुबह अचानक बिजली के तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं। बाहर निकला तो देखा कि एक अनियंत्रित वाहन खंभों को तोड़ते हुए ऐशबाग रामलीला मैदान वाली सड़क की ओर भाग रहा है। तारों के आपस में टकराने से आए फाल्ट से कई घरों के बिजली उपकरण जल गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन


वाहन मालिक पर एफआईआर की तैयारी

घटना के तुरंत बाद उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली बंद कराई गई। करीब दो घंटे बाद बिजलीकर्मियों ने नए खंभे लगाने शुरू किए। मरम्मत कार्य धीमा होने के कारण शाम 4 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, जेई यशवंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन की पहचान कर ली गई है। बाजारखाला कोतवाली में वाहन मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iशराब के नशे में चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाया, जिससे एलटी लाइन के तीन खंभे और एबीसी टूट गए। इस कारण सुबह 6:06 बजे से आपूर्ति बाधित हुई। विभाग नुकसान की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहा है।I

I-रमन, एक्सईएन (ऐशबाग क्षेत्र), लखनऊ मध्यI

 बिजली के टूटे तार और खंभे।

 बिजली के टूटे तार और खंभे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article