{"_id":"6360c33f4afbd6547a7e75db","slug":"a-dog-attacked-on-a-woman-in-madiyaon-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पति के साथ टहल रही महिला को पालतू कुत्ते ने काटकर किया जख्मी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पति के साथ टहल रही महिला को पालतू कुत्ते ने काटकर किया जख्मी, मुकदमा दर्ज
Tue, 01 Nov 2022 12:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:27 PM IST
सार
मड़ियांव में एक कुत्ते ने महिला पर हमलाकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मड़ियांव के डडौली इलाके में पति के साथ टहल रही महिला को पड़ोस में पले कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया। शिकायत पर कुत्ते के मालिक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में कुत्ते के मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक, डडौली इलाके में निशा परिवार के साथ रहती है। तबीयत सही न होने के कारण सुबह पति संग मोहल्ले में टहल रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाली मालती के पालतू कुत्ते ने उनके हाथ व पैर में गंभीर रूप से काट लिया।
विज्ञापन