फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A disabled mother and son were raped and then murdered by a neighbour

Lucknow News: दुष्कर्म के बाद पड़ोसी ने की थी दिव्यांग मां-बेटे की हत्या

Wed, 11 Mar 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A disabled mother and son were raped and then murdered by a neighbour
लखनऊ। मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का कुछ दिन पहले उससे विवाद हुआ था। इसके बाद से वह रंजिश मान रहा था। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हत्यारा भागते हुए नजर आया। उसके कपड़े भी गीले थे।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला कसकर हत्या की बात सामने आई है। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। डॉक्टरों ने विसरा और महिला के कपड़े सुरक्षित रखे हैं। महिला के दिव्यांग बेटे की मौत गला दबाने और पानी में डुबोने से होने की पुष्टि हुई है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने युवक का गला दबाने के बाद उसे पानी भरे टब में डुबो दिया था। इसी दौरान हत्यारे के कपड़े भी गीले हो गए थे।
विज्ञापन




कैमरे में कैद हुई गतिविधियां

महिला सोमवार शाम 6:58 बजे तक अपनी दुकान पर थी। सात बजकर दो मिनट पर वह घर से निकली। किराने की दुकान से सामान लेने के बाद मोमोज व दूध खरीदा। शाम 7:25 बजे महिला घर वापस जाते दिखी। हत्यारा 7:31 बजे महिला के घर की ओर जाते कैमरे में देखा गया है। महिला के घर के तीन ओर कैमरे लगे हैं, जिससे पुलिस को मदद मिली है। इंस्पेक्टर ने महिला के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दृष्टिबाधित बेटे ने किया संघर्ष

छानबीन में सामने आया कि महिला बहनोई से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान हत्यारा दरवाजे पर धक्का मारते हुए दाखिल हो गया। उसने महिला से बदसलूकी शुरू कर दी। मां की चीख सुनकर दृष्टिबाधित बेटा हत्यारे से भिड़ गया। उसने खूब संघर्ष किया, पर सफल नहीं हो सका। इसके बाद हत्यारे ने उसका गला दबाकर पानी भरे टब में धकेल दिया।



फाड़ दिए थे सारे कपड़े

मामले में महिला की बहन ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई है। इसके मुताबिक एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उनकी बहन से अभद्रता की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई जगह चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। हत्यारे ने महिला के सारे कपड़े फाड़ दिए थे। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव पर कंबल फेंककर भाग निकला।




वारदात के बाद से छोड़ दिया गांव

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा गांव छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ की, पर उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। हत्यारे ने फोन भी बंद कर रखा है। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव प्रियंका श्रीवास्तव, लखनऊ जिला अध्यक्ष इरम रिजवी महिला के घर पहुंचीं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed