{"_id":"632ae2dff0f7ec16ce6b5725","slug":"a-dead-boby-found-floating-in-lake-of-janeshwar-mishra-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में उतराता मिला युवक का शव, सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में उतराता मिला युवक का शव, सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ
Wed, 21 Sep 2022 03:39 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:39 PM IST
सार
जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला है। मामले में सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इसके पहले यहां एक महिला का शव मिल चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला है। घटना से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पार्क के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में बुधवार दोहपर एक युवक का शव उतराता देख कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पार्क के सुरक्षा कर्मी और गोमतीनगर विस्तार पुलिस मौके पर पहुंची। शव देख गोमतीनगर विस्तार थाने के हेड कांस्टेबल राकेश यादव ने झील में छलांग लगा दी। युवक का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
आस पड़ोस के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए पर सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर लोवर और बनियान है। सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। बीती आठ अप्रैल को भी झील में एक महिला का शव उतराता मिला था। महिला की शिनाख्त सआदतगंज निवासी फरहाना के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार
आनन फानन झील में कूदकर शव को निकालने वाले हेड कांस्टेबल राकेश यादव को इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार ने सम्मानित किया। उन्हें एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। राकेश अच्छे तैराक हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पर जैसे ही वह पहुंचे तुरंत झील में कूद गए और युवक को निकाला।