{"_id":"5ff6d8a68ebc3e31953682b3","slug":"a-dalit-girl-raped-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया
Thu, 07 Jan 2021 03:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
अमेठी जिले के बजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम सीवान की तरफ गई किशोरी से घात लगाए बैठे युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम सीवान की तरफ गई थी। सीवान में उसके पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही जमुना प्रसाद विश्वकर्मा ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
किशोरी शोर न मचा पाए इसके लिए जमुना ने उसका मुंह बंद कर आवाज निकालने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी को धमकाने के बाद जमुना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को धमकाते हुए भाग निकला। आरोपी के भाग जाने के बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और जमुना के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ एससी एसटी व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।