फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A crocodile was seen in river sarayu.

अयोध्या: सरयू में फिर दिखा घड़ियाल, लोगों में दहशत, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

Mon, 17 May 2021 11:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 May 2021 11:12 AM IST
सार

अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं। रविवाार को नदी में घड़ियाल दिखने से हड़कंप मच गया। महंतों ने स्थानीय प्रशासन से उसे पकड़कर दूसरी जगह छुड़वाने की अपील की है।

विज्ञापन
A crocodile was seen in river sarayu.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी अयोध्या के लक्ष्मण घाट स्थित सरयू घाट पर करीब सात फीट का घड़ियाल दिखे जाने पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, संत समाज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह सतर्क होकर नदी में स्नान करें।

विज्ञापन


घड़ियाल देखे जाने की सूचना पर लक्ष्मण किला के महंत मैथली रमण शरण, स्थानीय पार्षद आलोक मिश्रा, महंत छोटू शरण, महंत अंजनी शरण आदि ने प्रशासन से अपील की है कि वह इस घड़ियाल को पकड़वा कर उसे कही अन्यंत्र छोड़ दें।
विज्ञापन


बता दें कि सामान्य दिनों में अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन लॉकडाउन लगे होने के कारण न तो श्रद्धालु आ रहे हैं और न ही घाटों पर स्नान किया जा रहा है। हालांकि, मंदिरों में नदी के जल का इस्तेमाल किया जाता है जिसे भरने के लिए महंत हर रोज घाटों पर आते हैं और स्नान भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब संतों ने नदी में घड़ियाल को देखा तो लोगों से सतर्क रहने की अपील कीसाथ ही प्रशासन से भी अपील की है कि इसे पकड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाए।


संतों का कहना है कि मंदिरों में नदी का जल इस्तेमाल होने के कारण संत लोग सुबह स्नान करने और जल लेने के लिए पहुंच जाते हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा न हो इसलिए जरूरी है कि इसे कहीं सुरक्षित जगह छोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed