{"_id":"65111889fdd74b8a640b6ee6","slug":"a-crocodile-found-in-a-village-of-katarniaghat-in-bahraich-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: गांव में आबादी के बीच पहुंचा मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीण, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: गांव में आबादी के बीच पहुंचा मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीण, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
Mon, 25 Sep 2023 11:55 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:55 AM IST
सार
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में ग्रामीणों की आबादी के बीच एक मगरमच्छ पहुंच जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मगरमच्छ को नाली से निकालती रेस्क्यू टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के एक गांव में आबादी के बीच मगरमच्छ पहुंच जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ पकड़ा तब जाकर ग्रामीणों की जान में जान आई।
विज्ञापन
जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनगौढिया के शोभापुरवा गांव में लोगों ने मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धर्मांतरण और लव जेहाद रोकने के लिए समाज को जागरूक करेगा संघ, मोहन भागवत ने कहा...
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: यूपी में सपा की दया पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, बसपा का साथ भी न मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद वहां पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ पकड़ लिया। लोगों ने राहत की सांस ली।