फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a crocodile found in a village in bahraich

बहराइचः गांव में घुसा मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

Thu, 21 Feb 2019 04:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
a crocodile found in a village in bahraich
गांव में घुसा मगरमच्छ - फोटो : amar ujala
बहराइच में घाघरा से निकलकर एक मगरमच्छ महसी के गोलागंज गांव में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन व पुलिस अधिकारियों ने उसे काबू किया। वन कर्मियों ने मगरमच्छ को चहलारीघाट ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत गोलागंज गांव तटबंध पर बसा है। रात 10 बजे के आसपास एक मगरमच्छ गांव में आ गया। वह विद्युत पोल पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। सफलता न मिलने पर एक ग्रामीण के घर में घुसने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने लाठियों से खदेड़कर उसे घर से दूर किया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा जहीरुदद्दीन, उपनिरीक्षक कैलाशनाथ, अविनाश यादव मौके पर पहुंचे। सभी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed