{"_id":"62dba053e4b6c3464f68a31a","slug":"a-crocodile-attacked-on-a-man-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: शौच के लिए गए युवक पर मगरमच्छ का हमला, जबड़े में दबोच लिया दाहिने पैर का पंजा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: शौच के लिए गए युवक पर मगरमच्छ का हमला, जबड़े में दबोच लिया दाहिने पैर का पंजा...
Sat, 23 Jul 2022 04:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Jul 2022 04:26 PM IST
सार
बहराइच के कतर्नियाघाट में मगरमच्छ ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक लगातार संघर्ष करता रहा। मगरमच्छ ने उसके पंजे को दबोच लिया था।
विज्ञापन
घायल युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से शौच करने निकले युवक को नाले में मौजूद मगरमच्छ ने दबोच लिया। युवक ने चीखते हुए मगरमच्छ से संघर्ष किया। तभी आसपास के लोग दौड़े और युवक को खींचकर बाहर निकाला तब जाकर युवक की जान बच पाई लेकिन तब तक पैर को मगरमच्छ ने चबा लिया था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत सदर बीट के कैलाशपुरी बाजार निवासी 22 वर्षीय दशरथ पुत्र उत्तम शनिवार को घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे शौच के लिए गया था। तभी पानी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया और युवक के दाहिने पैर के पंजे को अपने जबड़े में दबोच लिया।
विज्ञापन
उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण कमल सोनी, जितेंद्र ठाकुर, रूप कुमार, लछमन साहनी, सहित कुछ महिलाओं ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह मगरमच्छ के जबड़े से उसे छुड़ाया। तभी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम ने उसे तत्काल अपने वाहन से ले जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद लोग दहशत में है।
विज्ञापन