फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple died due to electric shock while installing a tullu wire

Lucknow News: टुल्लू का तार लगाते वक्त करंट की चपेट में आकर दंपती की मौत

Thu, 31 Jul 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A couple died due to electric shock while installing a tullu wire
गीता देवी की फाइल फोटो।
गोसाईगंज। गोसाईगंज के धौरहरा गांव में टुल्लू का तार लगाते हुए करंट की चपेट में आने से बुधवार शाम गीता (50) और उनके पति गजराज यादव (58) की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक किसान गजराज यादव के घर के बाहर करीब पांच फीट गहरे गड्ढे के पास टुल्लू लगा है। बुधवार शाम करीब सात बजे गजराज की पत्नी गीता पानी भरने के लिए बिजली के बोर्ड में टुल्लू का तार लगने लगीं, तभी उन्हें करंट लग गया और गड्ढे में गिर गईं। पत्नी की चीख सुन पहुंचे गजराज उन्हें निकालने लगे, तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर पड़ोसी विनय यादव, श्रवण, राधे, शिवबहादुर ने बोर्ड से बिजली का तार निकाला। परिजन दोनों को गोसाईगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed