फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple died because of snake bite in Shravasti.

Shravasti: छत पर सो रहे दंपती को सांप ने डसा, दोनों की मौत, सीढ़ियों से उतरते हुए सर्प को देखा तो होश उड़े

Tue, 25 Jul 2023 01:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले के एक गांव में छत पर सो रहे पति-पत्नी की सर्प दंश से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
A couple died because of snake bite in Shravasti.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रावस्ती जिले के हरिहरपुररानी के मजरा हरम्मापुर में सोमवार रात छत पर सो रहे दंपती को विषैले सर्प ने डस लिया, जिन्हे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां से दोनों को बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुररानी के मजरा हरम्मापुर निवासी मुरारी लाल वर्मा (25) पुत्र बदलूराम वर्मा सोमवार रात गर्मी अधिक होने के कारण खाना खाने के बाद छत पर बिस्तर बिछा कर सोया था। इस दौरान उसके साथ पत्नी विमला वर्मा (23) और पास में ही उसकी मां के साथ बहन भी सोई हुई थी। मध्यरात के बाद छत पर सो रहे दंपती को विषैले सर्प ने डस लिया। सर्प दंश के बाद जागे दंपती ने देखा कि सांप छत से नीचे की ओर भाग रहा है।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मुरारी लाल और विमला वर्मा को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दंपती के कोई संतान नहीं है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed