फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple commits suicide in Thakurganj in Lucknow.

Lucknow: बीमारी से परेशान पत्नी ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, पति ने भी फांसी से फंदे से लटककर दी जान

Fri, 04 Oct 2024 12:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Oct 2024 12:51 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक दंपती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी का बीते छह साल से इलाज चल रहा था जिसे लेकर वो अवसाद में थी।

विज्ञापन
A couple commits suicide in Thakurganj in Lucknow.
मौके पर मौजूद एडीसीपी वेस्ट और एसीपी चौक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज निवासी मोनिका (47) ने बृहस्पतिवार रात पानी में सल्फास की टिकिया घोल कर पी ली। पति अमित आर्या (43) ने जब घर पहुंचकर पत्नी की हालत देखी तो उन्होंने ने भी सल्फास खा ली।

विज्ञापन


असर न होने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर वो फंदे से लटक गए। शुक्रवार सुबह अमित के साले घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने खिड़की से झांककर अंदर के हालात देखे। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, नौ खोके और एक जिंदा कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अमेठी में सनसनीखेज घटना, शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या, हत्यारे फरार, सामने आई ये वजह


मौके पर पहुंची पुलिस को मृतकों के रिश्तेदारों ने  बताया कि मोनिका की किडनी खराब थीं। पिछले छह साल से उनका इलाज चल रहा था। मृतका के शरीर मे काफी सूजन आ गई थी। बीमारी के चलते वो अवसाद में रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed