फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A coaching manager attacked and looted in Lucknow.

कोचिंग संचालक पर तलवार से हमलाकर कार लूटी

Thu, 28 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 May 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
A coaching manager attacked and looted in Lucknow.

गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात चार बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े कोचिंग संचालक को तलवार से लहूलुहान कर उसकी कार के साथ नगदी व मोबाइल लूट लिया। चीख-पुकार पर दौड़े रेस्टोरेंट संचालक व उसके बेटे को तमंचा दिखाकर धमकाते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज में आईबीएल कोचिंग के संचालक महेंद्र त्रिपाठी बुधवार रात 9:30 बजे इंदिरानगर के सी-ब्लॉक में जिम से निकलकर अपनी कार का शीशा साफ कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। लूटपाट के इरादे से महेंद्र की तलाशी लेनी शुरू की। उसने मुकाबले का प्रयास किया। तभी दो अन्य बदमाशों ने तलवार व चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


खुद को बचाने की कोशिश में महेंद्र के दोनों हाथ के अंगूठे बुरी तरह कट गए। इसके अलावा भी गंभीर चोटें आई। कोचिंग संचालक पर सरेराह तलवार से हमला होने से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी दूर स्थित रेस्टोरेंट के संचालक बीएन त्रिपाठी ने चीखपुकार सुनी और अपने बेटे उत्कर्ष को साथ लेकर दौड़े। एक बदमाश ने उनकी तरफ तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ महेंद्र की कार लूटकर भाग निकले।

थोड़ी दूर पर लावारिश मिली कार

A coaching manager attacked and looted in Lucknow.

उत्कर्ष ने पुलिस को फोन किया और लोगों की मदद से महेंद्र को लोहिया अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एनडीए/सीडीएस की कोचिंग चलाने वाले महेंद्र ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया। कार के साथ डैशबोर्ड पर रखी पर्स व मोबाइल भी लूट ले गए हैं।

वारदात की भनक लगते ही डीआईजी रेंज/प्रभारी एसएसपी आरके चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। तहकीकात में जुटे सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी ने उन्हें बताया कि महेंद्र की कार थोड़ी दूर पर लावारिस मिली है। कोचिंग से जुड़े झगड़े व लेनदेन के विवाद को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

फिर उजागर हुई पुलिस की लापरवाही
दुस्साहसी बदमाशों ने अरावली पुलिस चौकी से थोड़ी ही दूर पर कोचिंग संचालक महेंद्र त्रिपाठी को तलवार से जख्मी करके कार, नगदी व मोबाइल लूटा। वारदात से घंटा भर पहले डीआईजी के आदेश पर जिले में ऑपरेशन ऑलआउट चलाया जा रहा था।

वारदात की सूचना के काफी देर बाद एसओ देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और मामला संदिग्ध बताना शुरू कर दिया। वहीं सीओ व अन्य अफसरों ने बदमाशों की तलाश में टीमें दौड़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed