फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child kidnapped and raped.

अगवा कर बच्ची के साथ दरिंदगी, जमकर हंगामा

Sat, 08 Aug 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Aug 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
A child kidnapped and raped.

राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के स्पोर्टस कालेज के पास शुक्रवार देर रात दरिंदे ने बच्ची को अगवा करके रेप किया। बदहवास हालात में घर पहुंचकर बच्ची ने आपबीती बताई।

विज्ञापन


परिजनों ने मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचकर हंगामा किया। पीड़ितों का आरोप है प्रधान के परिचित ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गुडंबा स्पोटर्स कालेज पास रहने वाली बच्ची रात में नित्य क्रिया को निकली थी। तभी घात लगाए बैठे गांव के सोनू ने बच्ची को दबोचकर सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की।

आरोपी के बचाव में उतरे प्रधान

A child kidnapped and raped.

बच्ची गांव से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में पड़ी मिली। परिजन उसे उठाकर घर लाए। होश आने पर बच्ची ने आपबीती बताई।
यह सुनकर परिवारवालों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसी बीच परिवारवाले ग्रामीणों संग थाने पहुंच गए। वहीं आरोपी के बचाव में गांव के प्रधान उतर आए। काफी देर तक थाने में सुलह के लिए पंचायत चलती रही।

वहीं परिवारवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।

परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed