Bahraich: 15 दिन की बच्ची को अस्पताल जाने के लिए नहीं मिल सकी नाव, इलाज के अभाव में मौत
बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक बच्ची को अस्पताल जाने के लिए नाव न मिल सकी। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच की कैसरगंज तहसील के बलराजपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण की नवजात बेटी बीमार थी। जबकि गांव के संपर्क मार्ग पर पानी भरा हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाव नहीं उपलब्ध कराया गया न ही स्वास्थ्य टीम पहुंची। जिससे वह नवजात को पानी में लेकर जा रहा था। पैर फिसलने से नवजात बेटी की पानी में डूबकर मौत हो गई। पिता बाल-बाल बच गया।
कैसरगंज तहसील विकासखंड फखरपुर के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्राम पंचायत के मजरा बलराजपूरवा निवासी पेशकार की 15 दिन की बेटी की तबीयत खराब थी। बाढ़ का पानी होने से इलाज नहीं मिल सका। पेशकार का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाव भी उपलब्ध नहीं कराई गई। वह सुबह पैदल ही बच्ची को लेकर इलाज कराने के लिए चल पड़ा।
ये भी पढ़ें- शशि थरूर बोले- देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी, पार्टी को भविष्य के लिए तैयार करेंगे
वह शनिवार को बेटी को लेकर इलाज के लिए कैसरगंज जा रहा था। रास्ते में पानी भरा होने से पेशकार का पैर फिसल गया। नवजात बेटी की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना को लेकर युवक काफी व्याकुल है। वह रो-रो कर घटना बयां कर रहा है। मामले का वीडियो जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, एसडीएम महेश कुमार कैथल ने इस मामले की जानकारी से ही इनकार किया है।