{"_id":"6aeac4497da48ace940e2afd","slug":"up-a-gift-of-1201-crore-for-urban-local-bodies-ahead-of-diwali-directives-issued-to-prioritize-the-payment-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली से पहले नगरीय निकायों को 1201 करोड़ की सौगात, पहले कर्मचारियों के वेतन और बकाया भुगतान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली से पहले नगरीय निकायों को 1201 करोड़ की सौगात, पहले कर्मचारियों के वेतन और बकाया भुगतान के निर्देश
Wed, 04 Nov 2026 11:06 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:06 AM IST
सार
पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत इस राशि में 545 नगर पंचायतों को 242.81 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे सड़क, सीवर, खड़ंजे और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिवाली से पहले प्रदेश की 762 नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए 1201.64 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत इस राशि में 545 नगर पंचायतों को 242.81 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे सड़क, सीवर, खड़ंजे और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा के अनुसार, नगर निगमों को 531.78 करोड़, नगर पालिका परिषदों को 427.05 करोड़ और नगर पंचायतों को 242.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से निकायों के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयकों का भुगतान प्राथमिकता से होगा।
विज्ञापन
निदेशालय ने धनराशि मिलने के 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बची रकम विकास कार्यों पर खर्च की जा सकेगी। निकायों को खर्च का उपयोगिता प्रमाणपत्र निर्धारित व्यवस्था के तहत देना होगा। सर्वाधिक राशि पाने वाली पांच नगर पंचायतों में बख्शी का तालाब लखनऊ 1.19 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे ही लखनऊ नगर निगम को सर्वाधिक 81.62 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन