लिफ्ट में फंसकर चार साल के मासूम की दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज के जॉपलिंग रोड स्थित राज अपार्टमेंट में शनिवार रात साढ़े नौ बजे लिफ्ट में फंसकर चार साल के मासूम अर्णव की दर्दनाक मौत हो गई। अर्णव अपने बड़े भाई के साथ चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने लिफ्ट का चैनल गेट पकड़ लिया।
अचानक पांचवे फ्लोर से किसी ने लिफ्ट चलाने के लए बटन दबा दिया। लिफ्ट ऊपर उठी तो अर्णव भी उसके साथ ऊपर उठता चला गया। छत से उसका सिर टकराया और लिफ्ट के बीच खाली जगह से आधा शरीर पांचवे फ्लोर पर चला गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कटर से लिफ्ट काटकर उसका शरीर निकाला।
हजरतगंज इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि हजरतगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रीजनल मैनेजर सुमित के छोटे बेटे अर्णव का सिर बुरी तरह कुचल चुका था। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सुमित ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम व अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
पांचवे फ्लोर पर फंस गया था आधा शरीर
अर्णव को लिफ्ट में फंसा देख मौनिक ने शोर मचाया तो सुमित और उनकी पत्नी बाहर निकले। चौथे फ्लोर की छत से अर्णव की कमर के नीचे का हिस्सा नजर आ रहा था। बाकी का हिस्सा पांचवे फ्लोर पर फंस गया था। यह देखकर अर्णव की मां बेसुध होकर गिर पड़ीं।
सुमित ने अपार्टमेंट के केयरटेकर को सूचना देकर लोगों को बुलाया। अर्णण को निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए तो फायर ब्रिगेड बुलवाई गई।