{"_id":"5dbb05aa8ebc3e012f282b10","slug":"a-child-died-after-falling-in-a-bucket-full-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को बाथरूम में छोड़कर गई नौकरानी, पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को बाथरूम में छोड़कर गई नौकरानी, पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत
Thu, 31 Oct 2019 09:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के इंदिरानगर के मानस विहार एन्क्लेव में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अमित अग्रवाल की एक साल की बेटी पीहू की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
यह हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे उस वक्त हुआ जब नौकरानी पीहू को नहलाने के लिए बाथरूम में ले गई। वह किसी काम से बच्ची को बाथरूम में ही छोड़कर बाहर निकली। इसी दौरान पीहू बाल्टी में गिर गई। वापस लौटी तो देखा कि बच्ची बाल्टी के पानी में बेहोश पड़ी थी। उसकी चीख सुनकर आए परिवारीजन बेटी को लोहिया संस्थान ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पत्नी कैंसर रोग से पीड़ित है। काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है। घरेलू काम के लिए उन्होंने नौकरानी रखी है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार कुशवाहा के मुताबिक, परिवारीजनों ने हादसे की सूचना नहीं दी है। न ही उन्होंने किसी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने अपने स्तर से जानकारी हासिल की है। अगर परिवारीजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन