फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A celebration of footwork on the Kathak stage

Lucknow News: कथक के मंच पर पांवों की थिरकन का उत्सव

Tue, 23 Dec 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A celebration of footwork on the Kathak stage
कथक संध्या में लखनऊ घराने की कलाकार स्मृति मिश्रा टंडन और कांतिका मिश्रा की प्रस्तुतियों ने दर्
लखनऊ। पंडित बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में सोमवार की शाम कथक के मंच पर पांवों की थिरकन और भाव-भंगिमाओं का उत्सव देखने को मिला। कथक संध्या में लखनऊ घराने की कलाकार स्मृति मिश्रा टंडन और कांतिका मिश्रा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, विशिष्ट अतिथि मेजर एसडी सिंह विवि फर्रुखाबाद के कुलपति डॉ. आरएन मिश्रा, कथक संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी और विशेष सचिव संस्कृति संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहली प्रस्तुति में स्मृति मिश्रा टंडन और कांतिका मिश्रा ने भगवान विष्णु के दस भव्य रूपों को प्रस्तुत किया। इसके बाद तीन ताल विलंबित मध्य लय में लखनऊ घराने की नजाकत और थाट को प्रदर्शित करते हुए उठान, आमद और धतक थुंगा, परन जुड़ी आमद के साथ कवित्त और खास बंदिशों की प्रस्तुति दी। दादरा के छंद में पैरों की थिरकन देखने लायक थी।
विज्ञापन

अगले चरण में कजरी की प्रस्तुति दी जिसके बोल थे नहीं आए घनश्याम घिर आई बदरी...। कांतिका मिश्रा ने अभिनय पक्ष के अंतर्गत द्रौपदी के स्वरूप में नारी शक्ति को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम प्रस्तुति के रूप में लय गति के अंतर्गत लखनऊ घराने की खास बंदिशें और तिहाई परन गत को दर्शाया। स्मृति मिश्रा टंडन और कांतिका मिश्रा ने अपने पिता लखनऊ घराने के सुप्रसिद्ध गुरु स्व. अर्जुन मिश्रा के सानिध्य में कथक का प्रशिक्षण लिया है। प्रस्तुति के दौरान सहयोगी के रूप में पढ़ंत में पंडित अनुज मिश्रा और नेहा सिंह मिश्रा के साथ ही तबले पर विकास मिश्रा, गायन में प्रखर पांडेय, सरोद पर ध्रुव त्रिपाठी और बांसुरी पर दीपेंद्र कुंवर मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed