{"_id":"66edc06eaf8c310c960c830c","slug":"a-car-trampled-many-in-thakurganj-thana-in-lucknow-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बेकाबू कार ने तीन को कुचला, लोगों ने दौड़कर कार चालक को पकड़ा, पिटाई कर कार भी तोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बेकाबू कार ने तीन को कुचला, लोगों ने दौड़कर कार चालक को पकड़ा, पिटाई कर कार भी तोड़ दी
Sat, 21 Sep 2024 01:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:13 AM IST
सार
लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई की और कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने कार तोड़ दी और चालक को भी पीटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूमी गेट के पास एक व्यक्ति को कार सवार ने टक्कर मारी और भाग निकला। घंटाघर के पास कार सवार ने तीन लोगों को कुचल दिया। लोगों ने कार को दौड़ाया तो कार ने एक ई रिक्शे में टक्कर मार दी। लोगों ने छोटे इमामबाड़े के पास गली में कार को घेर लिया। कार चालक की जमकर धुनाई की और कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और भीड़ से चालक को बचाया। पुलिस का दावा है कि कार चालक नशे में था। हादसे में एक बच्ची के घायल होने की भी सूचना है, पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार चालक पारा निवासी आयुष्मान उपाध्याय ने रात 11.15 बजे रूमी गेट के पास एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस पर लोगों ने कार का पीछा किया तो कार चालक तेजी से गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। भागते हुए वह ठाकुरगंज घंटाघर के पास पहुंचा। उस वक्त वहां भारी भीड़ जमा थी। भागने की फिराक में कार चालक ने तीन लोगों अनवार, गुड्डू व फैजान को कुचल दिया। घंटाघर के पास हुए इस हादसे के बाद लोगों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया।
ई रिक्शे में मारी टक्कर, गली में फंसी कार
तीन लोगों को कुचलने पर भीड़ ने जब कार को दौड़ाया तो भागने की कोशिश में कार चालक ने एक ई रिक्शे में टक्कर मार दी। छोटे इमामबाड़े के पास मुफ्तीगंज जाने वाली सड़क पर लोगों ने कार को घेर लिया। हादसे से नाराज लोगों ने पहले तो कार चालक को जमकर पीटा। इसके बाद लोगों ने ईंट-पत्थर से कार को तोड़ डाला।
विज्ञापन
लाठी फटकार कर लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, चालक को बचाया
हादसे की सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने बेकाबू भीड़ को देखते ही लाठी फटकारते हुए लोगों को वहां से हटाया और कार चालक पारा निवासी आयुष्मान उपाध्याय को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। कार की चपेट में आने से घायल तीनों लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। मारपीट के दौरान कार चालक को भी चोट लगी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन