{"_id":"679c8ba7587e1f902d09a175","slug":"a-car-of-devotees-of-west-bengal-coming-from-mahakumbh-to-ayodhya-entered-the-house-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: गूगल मैप के सहारे महाकुंभ से अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार मकान में घुसी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: गूगल मैप के सहारे महाकुंभ से अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार मकान में घुसी, एक घायल
Fri, 31 Jan 2025 02:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, तारुन (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, तारुन (अयोध्या)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:06 PM IST
सार
महाकुंभ से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर घर में घुसी कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर गूगल मैप के सहारे अयोध्या आ रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की कार ककोली गांव के कोटेदार नीरज सिंह के मकान में अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में एक श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को इस हादसे में दार्जलिंग के सिलीगुड़ी निवासी अमिलेन्दु शाहा (52) का बायां पैर टूट गया है। पक्के मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें रखा तख्त सहित अन्य सामान टूट गया। घायल श्रद्धालु को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए तारुन सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
कोटेदार नीरज सिंह का कहना है कि उनका काफी नुकसान हो गया है। चालक गूगल मैप के सहारे कार चला रहा था। कार मोड़ के पास पहुंची तो उसका ध्यान भटक गया। सीएचसी के फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर रेफर कर दिया गया है। कार में सवार अन्य श्रद्धालु बाल बाल बच गए।
विज्ञापन