फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A campaign against dengue will run in Uttar Pradesh.

Dengue in UP: डेंगू प्रभावित जिलों में शुरू हुआ विशेष अभियान, मरीजों से बात करेगी मुख्यालय की टीम

Mon, 17 Oct 2022 02:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Oct 2022 02:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के डेंगू प्रभावित जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में 10 जिलों में अभियान चलेगा।

विज्ञापन
A campaign against dengue will run in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डेंगू प्रभावित जिलों में विशेष अभियान शुरू किया गया है। पहले चरण में यह अभियान 10 जिलों में चलेगा। यहां टीमें घर-घर जाकर फागिंग, सफाई एवं डेंगू से बचाव के उपाय बताएंगे।

विज्ञापन


पॉजिटिव मिले मरीजों के परिजनों से मुख्यालय की टीम बातचीत कर हर दिन की स्थिति की जानकारी भी ले रही है। प्रदेश में डेगू का असर तेज होने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 10 जिलों में विशेष अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, जौनपुर, वाराणसी, अलीगढ़, फिरोजाबाद, अयोध्या, बदायूं, मेरठ में शुरू की गई है। यहां सौ से अधिक डेंगू मरीज हैं। संयुक्त निदेशक डा. विकास सिंघल ने बताया कि इन जिलों में जहां भी पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं, उनके आसपास के घरों में हर सप्ताह डेंगू रोधी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जल निकासी, सफाई आदि कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में पॉजिटिव आने वाले मरीजों से भी बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यह पूछा जाएगा कि उनके घर और आसपास सफाई के लिए टीम आई या नहीं। जहां टीम नहीं पहुंचेगी, वहां के  सुपरवाइज को मुख्यालय से नोटिस जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed