{"_id":"68009399ebf4c22f3904a1fc","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-36-lakh-in-the-name-of-investing-in-shares-in-lucknow-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शेयर में निवेश के नाम पर कारोबारी से 36 लाख ठगे, तीन दिन में 18 बार में रुपये कराए ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शेयर में निवेश के नाम पर कारोबारी से 36 लाख ठगे, तीन दिन में 18 बार में रुपये कराए ट्रांसफर
Thu, 17 Apr 2025 11:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:07 AM IST
सार
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगों ने एक कारोबारी से 36 लाख रुपये ठग लिए। खाते में मुनाफा देखकर पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो बतौर टैक्स 16.34 लाख रुपये की मांग की गई तब धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
यूएसडीटी की शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने इंदिरानगर सेक्टर-11 निवासी कारोबारी अखिलेश वर्मा से 36 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कारोबारी अखिलेश वर्मा के मुताबिक 10 मार्च को फेसबुक मैसेंजर पर अद्विका थामस नाम की महिला का मेसेज आया। इसमें यूएसडीटी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही गई थी। व्हाट्सएप पर संपर्क कर लिंक भेजकर अकाउंट चालू किया। जाल में फंसाने के लिए उन्हें फ्यूचरडी वीआईपी ग्रुप में जोड़ा गया। पांच अप्रैल को आठ हजार रुपये निवेश किए तो 1836 रुपये मुनाफा मिला। अगले दिन एक लाख लगाने पर नौ हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: अब यूपी के कस्बों में शुरू होंगी सिटी बसें, निजी ई-बस संचालकों को दिया जाएगा मौका; तय होगी पार्किंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महंगाई से थोड़ी राहत: 98 रुपये प्रति किलो हो गई 150 रुपये में बिकने वाली अरहर की दाल, महंगा हुआ छोला
जालसाज ने 5 से 7 अप्रैल के बीच 18 बार में 36 लाख रुपये जमा करा लिए। बताया गया कि सारा काम यूके के प्लेटफॉर्म पर किया गया है। खाते में मुनाफा देखकर पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो बतौर टैक्स 16.34 लाख रुपये की मांग की गई। तब धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के बताए खातों को फ्रीज कराने के लिए बैंक से पत्राचार किया जाएगा।