{"_id":"6889275b34c1d04eb00d81ad","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-180-crore-on-the-pretext-of-getting-him-land-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1315722-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.80 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.80 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। जमीन दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.80 करोड़ लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने चिनहट थाने में सीआरपीएफ में तैनात रिश्तेदार, उसके सहकर्मी के ससुर व तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह के मुताबिक छानबीन जारी है।
मूल रूप से रायबरेली के गदागंज धमधमा निवासी शिवसागर ऑटो पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्हें कारोबार के लिए जमीन लेनी थी। सीआरपीएफ में तैनात उनके रिश्तेदार हवलदार बृजेश कुमार ने नवंबर 2023 में सहकर्मी के ससुर उपेंद्र सिंह का फोन नंबर दिया। बृजेश ने बताया था कि उपेंद्र सीएम के भतीजे हैं।
उपेंद्र ने बाराबंकी के सफेदाबाद स्टेशन के पीछे एक जमीन दिखाई। दो करोड़ रुपये में सौदा हुआ। शिवसागर का कहना है कि आरोपियों ने एक युवक से उनकी मुलाकात कराई और उसे जमीन का मालिक बताया। जमीन के लिए पीड़ित ने नकद और चेक से एक करोड़ 80 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई।
विज्ञापन
संदेह होने पर शिवसागर ने छानबीन की तो पता चला कि वह जमीन कई लोगों को बेची जा चुकी है। इस पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद शिवासागर ने एडीसीपी पूर्वी से शिकायत की। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद आरोपियों ने गलती मानते हुए चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इंस्पेक्टर डीसी मिश्र के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर अयोध्या के सरियावा निवासी उपेंद्र सिंह, रायबरेली के खोदायपुर गदागंज के बृजेश कुमार और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।