{"_id":"66fba37613ae3b56d608bf7e","slug":"a-businessman-kidnapped-and-looted-in-gomati-nagar-lucknow-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दबंगों ने कारोबारी को पेट्रोल पंप से अगवा कर पीटा, लूट का आरोप, फिर वापस फेंककर चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दबंगों ने कारोबारी को पेट्रोल पंप से अगवा कर पीटा, लूट का आरोप, फिर वापस फेंककर चले गए
Tue, 01 Oct 2024 12:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:53 PM IST
सार
गोमती नगर के हुसड़िया स्थित पेट्रोल पंप से कारोबारी को अगवा कर पीटा और फिर उसे पेट्रोल पंप पर फेंककर चले गए। मामले में लूट का भी आरोप है।
विज्ञापन
घटना के वीडियो से लिया गया एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर में बृहस्पतिवार को हुसड़िया पेट्रोल पंप कारोबारी को दबंगों ने जमकर पीटा। फिर उन्हें अपनी कार में बैठाकर इकाना स्टेडियम के पास ले गए और फिर पीटा। कुछ देर बाद उन्हें पंप पर फेंक कर चले गए। पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाने पहुंचे तो उसे टरका दिया।
विज्ञापन
विरामखंड चार निवासी आकाश सिंह ट्रेवल्स का कारोबार करते हैं। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे वह अपने दोस्त उद्देश्य, तन्मय और एक अन्य के साथ हुसड़िया स्थित पेट्रोल पंप पर एसयूवी में तेल भरवाने पहुंचे थे तभी वहां चार कारों से दस लोग पहुंचे और आकाश की एसयूवी में बैठे दोस्तों को पीटने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध पर आरोपियों ने कारोबारी को भी पीटना शुरू कर दिया और एसयूवी से घसीटते हुए अपनी कार में बैठा कर भाग निकले। आरोपी उन्हें रास्ते भर पीटते हुए इकाना के पास पहुंचे। आरोप है कि यहां भी उन्हें जमकर पीटा और उनकी चेन लूट ली। फिर दो घंटे बाद आरोपी उन्हें पंप पर फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
आकाश का आरोप है कि लहूलुहान हालत में जब वह गोमतीनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में न होने की बात कह टरका दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।