फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A businessman and four others were duped of Rs 27 lakh in the name of trading

Lucknow News: ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी व चार अन्य से 27 लाख रुपये ठगे

Sat, 22 Nov 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A businessman and four others were duped of Rs 27 lakh in the name of trading
लखनऊ। नाका के राजेंद्रनगर निवासी कारोबारी सुभाष चंद्र गुप्ता व उनके चार रिश्तेदारों से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगों ने 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर नाका पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सुभाष के मुताबिक नवंबर 2023 में उनका संपर्क शहीद पथ रोड स्थित क्रिस्टल लिंक अपार्टमेंट निवासी नासिर अली सिद्दीकी से हुआ था। अपार्टमेंट में ही उसका दफ्तर था। नासिर के साथ पत्नी सलमा बानो, सरोजनीनगर का जाकिर अली और बस्ती के लालगंज का सौरभ लोगों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देते थे। आरोप है कि सुभाष व उनके चार रिश्तेदारों ने इनके कहने पर अप्रैल 2024 में 27 लाख रुपये निवेश कर दिए। हालांकि, न तो इन्हें मुनाफा और न ही मूल रकम मिली। दबाव बनाने पर आरोपी उन्हें धमकाने लगे। ऐसे में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन


सुभाष का आरोप है कि छानबीन में पता चला कि 2500 निवेशकों से 150 करोड़ रुपये ऐंठ चुके हैं। इन पर गोमतीनगर थाने में भी केस दर्ज था। कारोबारी का कहना है कि एसटीएफ ने चारों को गिराफ्तार भी किया था। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक संभवता आरोपी अभी जेल में हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed