{"_id":"60e6902b8ebc3ecad861b3ca","slug":"a-bus-trampled-two-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: वाहन का इंतजार कर रहे आम विक्रेताओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: वाहन का इंतजार कर रहे आम विक्रेताओं को बस ने रौंदा, दोनों की मौत
Thu, 08 Jul 2021 11:12 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:12 AM IST
सार
वाहन का इंतजार कर रहे दो आम विक्रेताओं को एक बस ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना कमलापुर क्षेत्र में हाईवे पर सुरैंचा से आम बेचने सिधौली जाने के लिए खड़े दो लोगों को लखनऊ की तरफ जा रही बस ने रौंद दिया, जिसमें एक की घटना स्थल पर व दूसरे की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन
सुरैंचा गांव के महेश (55) व राम प्रसाद प्रतिदिन आम बेचने सिधौली लेकर जाया करते थे। आज सुबह चार बजे वह आम की कैरटों में आम सिधौली बेचने के लिए हाईवे पर किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच लखनऊ की तरफ जा रही बस ने दोनों लोगों को रौंद दिया जिसमें महेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल रामप्रसाद को सिधौली सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन