{"_id":"66d1a05bfcafeacf3a0d6ed8","slug":"a-bus-hanged-from-a-bridge-in-khairighat-thana-in-bahraich-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहराइच में पुल से लटकी यात्रियों से भरी बस, स्थानीय लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहराइच में पुल से लटकी यात्रियों से भरी बस, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
Fri, 30 Aug 2024 04:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:07 PM IST
सार
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक बस पुल से लटक गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया। इस दौरान बस में यात्री सवार थे।
विज्ञापन
पुल से लटकी यात्रियों से भरी बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रखौना गांव के पास सरयू नहर पर बने पुल पर यात्रियों से भरी बस लटक गई। बस में सवार यात्रियों की सांसे थम गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बस को नियंत्रित किया। इस दौरान एक बालक पानी में गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छलांग लगाकर बालक को डूबने से बचाया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दौड़कर राहत बचाव का कार्य शुरू किया। डबल डेकर बस एन एल 02 बी 3021 दिल्ली से सवारी लेकर महसी की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद जेसीबी मशीन मंगवा कर बस को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सदस्यता अभियान के जरिए लोस चुनाव परिणाम को पलटने की तैयारी में भाजपा, ये है पूरा प्लान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 5 लाख मुसलमानों को जोड़ने का लक्ष्य: पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी बोले- भाजपा से नफरत करने की सोंच को बदलें मुसलमान
घटना की असल वजह पुल की दोनों टूटी हुई रेलिंग व सकरा पुल बताया जा रहा है। उग्रसेन सिंह चौहान 'बंधु' , मनोज बाजपेई, मैनुदीन शाह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पुल की टूटी हुई रेलिंग के बारे में कई बार पीडब्ल्यूडी व नहर विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मरम्मत कार्य करवाने की मांग की गई है लेकिन विभाग की ओर से कोई अमल नहीं किया गया।
बीते चार माह पूर्व भी एक बोलेरो कार पुल से नीचे नहर में गिर गई थी। स्थानीय लोगों की मांग है की पुल की टूटी हुई रेलिंग को दुरुस्त कराया जाए साथ ही सकरे पुल को चौड़ा कराया जाय जिससे हादसा होने से बच सके।