फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bride refused to marry when guests beat his father and uncle.

नशे में हंगामा करने पर दुल्हन ने बारातियों को सिखाया सबक, रात भर मनाते रहे पर नहीं बनी बात

Wed, 30 Jan 2019 08:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jan 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
A bride refused to marry when guests beat his father and uncle.

रायबरेली के बिन्नावां गांव में मंगलवार रात नशे में धुत बारातियों ने जमकर हंगामा किया। बारातियों ने हंगामे के दौरान लड़की के पिता व चाचा को पीट दिया। किसी तरह बवाल शांत हुआ। यह बात जब दुल्हन को पता चली तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


वर पक्ष रातभर शादी के लिए मान-मनौव्वल करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस भी पहुंची, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। ऐसे में बिन दुल्हन बारात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


सलोन के गोठिया तिवारीपुर गांव निवासी अविनाश श्रीवास्तव की शादी जगतपुर के बिन्नावां गांव की खुशबू के साथ तय हुई थी। मंगलवार रात बारात गांव पहुंची। लड़की पक्ष ने बारातियों का खूब सत्कार किया। इसके बाद द्वारचार शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि डीजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे। इसी बीच किसी बात पर नशे में धुत बारातियों ने लड़की के पिता विजय कुमार श्रीवास्तव और चाचा निर्भय की पिटाई कर दी।

जानकारी पर घर से बाहर निकली दुल्हन और...

दुल्हन खुशबू को जब इसकी जानकारी हुई तो वह घर के बाहर आ गई और शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों में बात नहीं बनी और बुधवार सुबह बारात बैरंग लौट गई।

उधर, ग्राम प्रधान समरजीत मौर्य का कहना है कि बिस्तर को लेकर बारातियों ने हंगामा किया और लड़की के पिता और चाचा को पीट दिया। इस पर विवाद हुआ और बारात वापस लौट गई।

अभी से यह हाल तो आगे क्या करेंगे : खुशबू

खुशबू का कहना था कि जब अभी से हमारे परिवारवालों के साथ मारपीट की जा रही है तो शादी के बाद ये लोग हमारा भी उत्पीड़न करेंगे। इससे बढ़िया है कि हम शादी ही न करें।

जगतपुर के एसओ बृजमोहन सिंह ने कहा, नशे में धुत बारातियों ने लड़की के पिता-चाचा के साथ मारपीट की थी। इसी वजह से लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बातचीत की गई, लेकिन लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई। इस पर बारात बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed