फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bride looted her in law's home.

ढाई लाख का माल लेकर भाग गई '40 हजार की दुल्हन'

Wed, 02 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुटेहना (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, खुटेहना (बहराइच) Updated Wed, 02 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
A bride looted her in law's home.

कोलकाता के मालदा टाउन से 40 हजार में खरीदकर लाई गई युवती ने पयागपुर के युवक से शादी कर उसे बड़ी चपत लगाई। सप्ताह भर तक साथ रहने के बाद सोमवार रात वह नकदी और जेवरात समेत ढाई लाख का सामान लेकर चंपत हो गई।

विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी नहीं मिली तो पति ने युवती का सौदा करने वाले दो लोगों पर ठगी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। आरोपी युवक फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीजोत निवासी राजितराम पुत्र सतई का विवाह कहीं तय नहीं हो पा रहा था। इस पर उसने गांव निवासी विश्वनाथ से संपर्क साधा। विश्वनाथ ने राजितराम का परिचय गांव के ही भुट्टू पुत्र अब्दुल रहमान से कराया। विश्वनाथ और भुट्टू ने राजितराम के लिए कोलकाता से एक युवती को 40 हजार रुपये में खरीदकर लाने का सौदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजितराम ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व दोनों ने मालदा टाउन निवासी 20 वर्षीय गुड़िया से परिचय कराया। बताया कि उसके मां-बाप काफी गरीब हैं, जिसके चलते गुड़िया की शादी नहीं हो सकी है। राजितराम का कहना है कि उसने तय सौदे के मुताबिक गुड़िया से शादी करने की हामी भर भुट्टू को 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद गांव के मंदिर में शादी की रस्म अदा की गई।

पैसा वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

A bride looted her in law's home.

सप्ताह भर से गुड़िया, राजितराम के साथ बतौर पत्नी रह रही थी। राजितराम का कहना है कि सोमवार रात जब वह सो गया तो गुड़िया घर में रखे पांच हजार रुपये, सोने-चांदी के दो लाख से अधिक के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गई।

सुबह पत्नी को घर में न देख राजितराम ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने विश्वनाथ और भुट्टू पर इसी तरह पहले भी युवकों को शादी के नाम पर ठगने की बात बताई तो राजितराम के पैरों तले जमीन खिसक गई।

राजितराम ने दोनों युवकों से संपर्क साधकर घटना से अवगत कराया। अपना पैसा वापस मांगा लेकिन दोनों ने जानमाल की धमकी देते हुए पैसा देने से इंकार कर दिया। मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर विश्वनाथ और भुट्टू को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि जांच कर रहे हैं। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

हनुमान भी हो चुका है ठगी का शिकार
काशीजोत गांव के ही हनुमान को भी माह भर पहले विश्वनाथ और भुट्टू ने शादी कराने के नाम पर ठगा था लेकिन इसकी भनक राजितराम को नहीं लगने दी। उधर, राजितराम की घटना सुनने के बाद हनुमान ने भी थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

हनुमान का कहना है कि विश्वनाथ और भुट्टू ने 35 हजार रुपये में एक युवती का सौदा किया था लेकिन वह युवती भी 15 दिन घर में ठहरने के बाद नकदी और जेवरात समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति लेकर चंपत हो गई। हनुमान का कहना है कि दोनों युवकों ने जिस युवती को उसे सौंपा था, उसका नाम कोलकाता निवासी सुनीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed