फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a boy dead because of electric shock in sultanpur

बच्चे के शरीर में तार बांध लगाया करंट, तड़प-तड़प कर मौत

Fri, 10 Aug 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
a boy dead because of electric shock in sultanpur
दोस्तपुर में घटनास्थल पर पहुंचा स्कवॉड और जांच करती पु्लिस - फोटो : amarujala
सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र में एक किशोर को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। किशोर के शरीर में बिजली का तार बांधकर उसे करंट लगाया गया। मौत के बाद उसके शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी ने डॉग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन

 
दोस्तपुर क्षेत्र के गंगापुर भुलिया गांव निवासी शेष नारायण पांडेय का बेटा सत्यम (15) क्षेत्र के टीएच इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बुधवार को सत्यम कॉलेज से दोपहर बाद घर लौटा और पानी पीने के बाद अपने ताऊ लक्ष्मीनारायण के घर जाने के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ी में पड़ा था शव

a boy dead because of electric shock in sultanpur
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala

शाम तक सत्यम घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसकी तलाश में लक्ष्मी नारायण के घर पहुंचे, लेकिन पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद परिवारीजन सत्यम की खोजबीन में जुट गए। बृहस्पतिवार सुबह खेत जाते समय ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा सत्यम का शव देखा।

पुलिस की मानें तो जहां पर सत्यम का शव मिला ठीक उसी के पास से बिजली का तार गुजरा है। जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि पोल से कटिया लगाकर सत्यम को करंट लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed