फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A big decision for teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: तीसरी काउंसलिंग होगी खास!

Fri, 07 Nov 2014 12:00 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
A big decision for teachers recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती-2011 के तहत 72825 पदों के लिए चल रही तीसरे चरण की काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भी शामिल किये जाएंगे जो छूट गये हैं। इनमें वे ही अभ्यर्थी शामिल किये जाएंगे जो दूसरे जनपदों में उपस्थित होने के कारण अपने जनपद की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन


हालांकि जनपद में रिक्तियां होने के अलावा अभ्यर्थी ने आवेदन भी किया हो। साथ ही जनपद की कटऑफ मेरिट में भी वह जरूर हो। गुरुवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिये।
विज्ञापन


उन्होंने सभी डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश भेजे हैं। उन्होंने माना कि कुशीनगर जनपद की कटऑफ व रिक्तियों की संख्या वेबसाइट व विज्ञप्ति में गलत अंकित हो गई थी। इस कारण वहां पर काफी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंच गये थे। अब यहां पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे जनपद में काउंसलिंग का मौका दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पहली व दूसरी काउंसलिंग की कटऑफ में आने वाले वे अभ्यर्थी जो काउंसलिंग में शामिल ही नहीं हुए हैं, उन्हें भी तीसरी काउंसलिंग में मौका दिया जायेगा।

तीसरी मेरिट चार अंक गिरी

A big decision for teachers recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट रविवार को जारी कर दी गई थी। दूसरी की अपेक्षा तीसरी मेरिट चार अंक गिर गई है।

सामान्य महिला कला वर्ग की कुशीनगर में 103 व सामान्य पुरुष कला की सीतापुर व लखीमपुर में 113 अंक मेरिट गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने तीसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार के बजाय 5 से 13 नवंबर कर दी है।

तीसरे चरण में 30,035 रिक्त प्रशिक्षु शिक्षक के पदों के लिए काउंसलिंग होगी। एससीआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम के मुताबिक पदों की संख्या में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। काउंसलिंग में सामान्य वर्ग के 10 गुना और आरक्षित वर्ग के 20 गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया गया है।

देखें, क्या है पूरा कार्यक्रम

A big decision for teachers recruitment.

पांच नवंबर : विशेष आरक्षित श्रेणी, निशक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों, शिक्षा मित्र के सभी श्रेणी की महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

6 नवंबर : सामान्य महिला कला।
7 नवंबर : एससी, एसटी व ओबीसी महिला कला।
8 नवंबर : सामान्य महिला विज्ञान
9 नवंबर : एससी, एसटी, ओबीसी महिला विज्ञान

10 नवंबर : सामान्य पुरुष कला
11 नवंबर : एससी, एसटी व ओबीसी पुरुष कला
12 नवंबर : सामान्य पुरुष विज्ञान
13 नवंबर : एससी, एसटी व ओबीसी पुरुष विज्ञान वर्ग की काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed