फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 26 years old man died in Sitapur in doubtful condition.

Sitapur: स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 05 Dec 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Dec 2023 11:06 AM IST
सार

सीतापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
A 26 years old man died in Sitapur in doubtful condition.
मृतक आयुष शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बीते सोमवार को स्कूटी चला कर जिला अस्पताल तक आया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के आलमनगर निवासी आयुष शर्मा (26) के बाबा शिव नारायण लाल शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को आयुष की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह स्कूटी से जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


परिजनों ने आशंका जताई है कि जहां युवक काम करता है, वहां के लोगों ने उसे कुछ खिला दिया है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed