{"_id":"64d736fa703d4cdc4e0e0175","slug":"a-15-years-old-child-commits-suicide-in-ayodhya-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पढ़ाई में मन न लगाने पर पिता ने डांटा तो 15 साल के बच्चे ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पढ़ाई में मन न लगाने पर पिता ने डांटा तो 15 साल के बच्चे ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
Sat, 12 Aug 2023 01:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:08 PM IST
सार
अयोध्या के रानोपाली गांव में माता-पिता की फटकार से नाराज पुत्र ने पिता की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बेटे का पढ़ाई में मन नहीं लगाता था जिससे उसे डांट पड़ती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या कोतवाली के रानोपाली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रानोपाली गांव में 15 वर्षीय एक छात्र ने पिता की पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सेना से स्वैच्छिक अवकाश लेने के बाद गोंडा निवासी अमिताभ पांडे रानोपाली में मकान बनवा कर रह रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं। दोनों आर्मी स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उनके पुत्र अविनाश पांडे का पढ़ने में मन नहीं लगता था। इसको लेकर रात में पिता ने डांटा था। शनिवार सुबह भी देर से उठने पर मां और पिता दोनों ने फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
इससे नाराज अविनाश ने अलमारी में रखी अपने पिता की पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।