{"_id":"5ed4c4f2f517633708689e48","slug":"a-14-year-old-boy-saxually-assualted-a-girl-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में 14 साल के लड़के ने चार साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में 14 साल के लड़के ने चार साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
Mon, 01 Jun 2020 02:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
बाराबंकी में एक 14 साल के किशोर ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। जख्मी हालत में मिली मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से पूरा गांव हैरत में पड़ गया है।
विज्ञापन
जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार रात करीब 9 बजे चार साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 14 साल के किशोर ने उसे बहाने से बुला लिया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म की इस घटना से मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।
मासूम और आरोपी की उम्र कम होने के कारण लोगों ने अपने गुस्से को काबू में रखा। मासूम की मां ने रामनगर थाने में पुलिस को सूचना दी। मामले में पॉक्सो एक्ट व रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जख्मी बच्ची को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन