{"_id":"124-64474","slug":"Lucknow-64474-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आखिरी दिन, करा लें रजिस्ट्री फायदे में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आखिरी दिन, करा लें रजिस्ट्री फायदे में रहेंगे
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 06:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये डीएम सर्किल रेट लागू करने में मिली तीन दिन की मोहलत का फायदा रजिस्ट्री कराने वालों ने गुरुवार को उठाया।
विज्ञापन
नए सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों में दस से तीस फीसदी तक की प्रस्तावित वृद्धि के कारण जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार से बचने को भू संपत्तियों व मकान की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ पूरा दिन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निबंधन कार्यालय व बीकेटी, मलिहाबाद व मोहनलालगंज तहसील में जुटी रही।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन ओपी सिंह ने बताया कि सर्किल रेट की नयी दर लागू किए जाने की मियाद में मिली मोहलत का फायदा उठाने को दिन भर में करीब 350 क्रेताओं ने अपने पक्ष में भू संपत्तियों व भवन खरीद का निबंधन कराया।
विज्ञापन
इस दौरान बिके स्टांप से बतौर शुल्क सरकारी खजाने में 6 करोड़ से अधिक की राशि आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को घोषित अवकाश के कारण निबंधन कार्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन
इसलिए अब सोमवार से लागू होने वाले नए सर्किल रेट से पहले अब सिर्फ शनिवार को ही रजिस्ट्री कराने का मौका मिलेगा।
निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने को बने सभी आठ कक्षों में गुरुवार को रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी थी।