{"_id":"124-64158","slug":"Lucknow-64158-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला गायब स्टूडेंट का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला गायब स्टूडेंट का शव
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा में रविवार को एक छात्र का शव नाले में मिला। वह शनिवार को जानवर चराने गया था और वहां से लौटते वक्त गायब हो गया था। सूचना पाकर पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
वह औरावां के एक किसान का बेटा है। पुलिस के सामने उसने पहचान कर ली है। छात्र के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घर वालों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस छात्र की मौत की वजह नाले में डूबना बताया। बंथरा के औरावां गांव निवासी नंद किशोर रावत का बेटा अमन (08) एक निजी विद्यालय में कक्षा-एक छात्र था।
विज्ञापन
शनिवार को स्कूल से आने के बाद वह जानवर चराने गया था। अमन के पिता नंद किशोर ने बताया कि दोपहर उसने अमन को घर भेज दिया और जानवर की देखभाल खुद का जिम्मा खुद संभाल लिया।
देर शाम तक अमन घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन करते हुए आसपास का इलाका छान मारा। काफी खोजबीन के बावजूद अमन का कहीं कोई पता नहीं चला।
शनिवार देर रात नंद किशोर ने थाने में अमन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के पुराहीखेड़ा गांव के निकट नगवा नाले में एक बच्चे का शव उतरा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव बाहर निकलवाया। सूचना पर नंद किशोर ने वहां पहुंचकर शिनाख्त की। उसने कहा कि यह उसके बेटे अमन का ही शव है।
छात्र के शरीर पर चोट के निशान व खून रिसना पाया गया है। पिता का कहना है कि अमन की हत्या कर नाले में फेंका गया है।