{"_id":"124-64029","slug":"Lucknow-64029-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर चोट के साथ बढ़ता गया डांस का जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर चोट के साथ बढ़ता गया डांस का जुनून
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को डांस के साथ किए गए स्टंट ज्यादा पसंद आते हैं। इन्हीं स्टंटों के चलते कई बार घर और बाहर चोटें भी खाई हैं।
विज्ञापन
कभी हाथ टूटा तो कभी पेट पर टांगे लगवाने पड़े, लेकिन हर चोट के साथ डांस का जुनून बढ़ता ही गया।
यह कहना है डांस रियलिटी शो ‘इंडिया डांसिंग सुपरस्टार’ के प्रतिभागी अक्षय पाल, देबाशीष और पद्मिनी का। धीरे-धीरे फाइनल की ओर बढ़ रहे ये तीनों प्रतिभागी शुक्रवार को शहर में थे।
एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतिभागियों ने बताया कि दिन-रात डांस प्रैक्टिस और शूटिंग के चलते वे अपना स्कूल और घर बहुत मिस करते हैं। पिछले 4 महीनों से स्कूल और घर से दूर है।
विज्ञापन
इंदौर निवासी आठवीं क्लास के अक्षय पाल ने बताया कि खाली समय मिलने पर वे मूवी देखना पसंद करते हैं जबकि भुवनेश्वर निवासी 9वीं के छात्र देबाशीष और 7वीं की छात्रा पद्मिनी ने बताया कि वे खेलना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
डांस कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े को अपना डांस गुुरु मानने वाले इन तीनों प्रतिभागियों ने बताया कि अगर फाइनल राउंड में उन्हें अपनी पसंद का गाना चुनकर डांस करने को कहा जाएगा तो वे गणेश हेगड़े का ही गाना चुनेंगे।
पहली बार लखनऊ पहुंचे अक्षय ने बताया कि उन्हें लखनऊ दूसरे शहरों से ज्यादा फास्ट लगता है।