{"_id":"124-63765","slug":"Lucknow-63765-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों पर भारी लैपटॉप बांटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों पर भारी लैपटॉप बांटने की तैयारी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 07:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैपटॉप बांटने की तैयारियों में प्रशासनिक अफसरों की व्यस्तता फरियादियों पर कई दिन तक भारी पड़ने वाली है। जनपद के सभी एसीएम, एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर को कॉलेज आवंटित कर मंगलवार से वहां की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
एडीएम को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी मिली है। इन अधिकारियों के पास अब 27 जुलाई तक प्रशासनिक कार्यों, राजस्व वादों और फरियादियों की सुनवाई के लिए समय ही नहीं है।
विज्ञापन
लैपटॉप बांटने की तैयारियों में अफसरों की व्यस्तता का असर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में दिखा। दोपहर 12 बजे तक नगर क्षेत्र के ज्यादातर मजिस्ट्रेट ऑफिस खाली हो चुके थे। जमीन विवाद, अवैध कब्जे, पैमाइश, राजस्व वादों की सुनवाई जैसी कार्रवाई के लिए दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
कर्मचारियों से पता चला कि अधिकारी उन कॉलेजों में गए हैं, जहां 27 जुलाई को लैपटॉप बांटे जाने हैं। उनकी व्यस्तता के चलते राजस्व मामलों में कार्रवाई की तारीखें बढ़ानी पड़ रही हैं। लैपटॉप वितरण के दौरान दूसरे जनपदों में हुए हंगामे को देखते हुए राजधानी में डीएम ने एसडीएम स्तर के अधिकारियों को एक-एक कॉलेज का प्रभारी बना दिया है।
इन अधिकारियों को कॉलेज के प्राचार्यों से मिलकर सारे इंतजाम चुस्त-दुरुस्त करने हैं जिससे वितरण के दौरान किसी तरह की समस्या न हो। अधिकारियों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में लैपटॉप वितरण स्थल तय कर छात्रों के बैठने, मंच पर आने और जाने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
लविवि के साथ आईटी कॉलेज और महिला पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री के हाथों लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है, इसलिए वहां एडीएम की देख-रेख में तैयारियां चल रही हैं।