...तो KGMU होगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू का नौंवा दीक्षांत समारोह शुरू हो चुका है। सीएम अखिलेश यादव और राज्यपाल बीएल जोशी वहां मौजूद हैं।
इस मौके पर रविवार को उसे तीन नए भवनों की सौगात मिल गई। केजीएमयू कैंपस में तैयार हुए डेंटल भवन, नए ओपीडी ब्लॉक और एडवांस्ड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल बीएल जोशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केजीएमयू में गरीबों को बेहतर इलाज मिलता है और यह गरीबों के लिए वरदान है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है और आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी।
मेडल देने के बाद राज्यपाल बीएल जोशी ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अभी बहुत दूर जाना है, कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए, इससे प्रगति रुक जाती है।
राज्यपाल ने कहा कि केजीएमयू में 3750 बेडों की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। इस तरह यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा।
कुलपति डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि सरकार ने खुद शताब्दी अस्पताल को आमजन के लिए खोलने की तैयारी कर दी है। यह अस्पताल कॉरपोरेट स्टाइल में बनाया गया था लेकिन अब ये आमजन के लिए भी खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि केजीएमयू के लिए 245 नई पोस्ट को हरी झंडी मिल गई है। इसमें 122 पोस्ट फैकल्टी की है जबकि 71 पोस्ट सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को दी गई हैं।
डिग्री पाने वाले मेधावी
पीएचडी 28
एमफिल 04
एमबीबीएस 195
डीएम 17
एमसीएच 18
एमडी 93
एमएस 41
डिप्लोमा 38
एमडीएस 29
बीडीएस 68
नर्सिंग
विवेकानंद कॉलेज 37
सहारा कॉलेज 25
रमा कॉलेज 18
एपेक्स कॉलेज 16