फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   98-year-old Parvati Devi beats Corona in home isolation

होम आइसोलेशन में 98 साल की पार्वती देवी ने कोरोना को दी मात

Thu, 24 Sep 2020 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
98-year-old Parvati Devi beats Corona in home isolation
covid 19 test - फोटो : iStock
होम आइसोलेशन में रहकर भी कोरोना का मात दी जा सकती है। इसकी मिशाल पेश की है 98 साल की पार्वती देवी ने। चार सितंबर को बुजुर्ग पार्वती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वह आरसीएच आईसीयू कंसलटेंट प्रो. देवेंद्र गुप्ता की निगरानी में घर पर ही थीं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनका इलाज किया गया। 21 तारीख को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। डॉक्टरों के अनुसार यह पहला मामला है जब 98 साल को कोई मरीज होम आइसोलेशन में ही संक्रमण मुक्त हुआ है।
विज्ञापन


संजय गांधी पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत महेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी को कोरोना हुआ तो परिवार काफी घबरा गया था। सीएमओ कार्यालय से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश मिले तो उन्होंने होम आइसोलेशन में रखने की मांग की। महेंद्र का कहना था कि मां की सुनने व समझने की शक्ति समाप्त हो चुकी है। इसी कारण उन्हें अस्पताल नहीं भेज सकते थे। घरवालों ने घर पर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज की मांग की। मरीज की अधिक उम्र के कारण डॉक्टरों के लिए यह केस गंभीर था। आखिरकार आरसीएच आईसीयू कंसलटेंट प्रो. देवेंद्र गुप्ता को मरीज का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उन्होंने मरीज को डीएनएस की छह बोतल चढ़ाने तथा आंतों में दस इंजेक्शन लगाने का सुझाव दिया। महेंद्र ने मां को पूरा इलाज दिया और 16 दिनों के बाद पार्वती की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। महेंद्र ने बताया कि कोरोना की जांच कराने पर उनकी व सात वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी। उनका इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed