{"_id":"62035aff891a40356c7b97b6","slug":"965-candidates-filed-nomination-for-the-fifth-phase-of-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: पांचवें चरण में अंतिम दिन 457 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: पांचवें चरण में अंतिम दिन 457 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Wed, 09 Feb 2022 02:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:26 PM IST
सार
यूपी चुनाव के पांचवें चरण का नामांकन पूरा हो गया है। इस चरण में कुल 965 उम्मीदवार मैदान में हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन 457 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस चरण के लिए कुल 965 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
सबसे अधिक 28 उम्मीदवारों ने प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पेश की है। वहीं सबसे कम बहराइच की महसी और बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट से 9-9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
उधर छठे चरण के लिए अब तक 149 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर नामांकन की अंतिम तारीख 11 फरवरी है।