{"_id":"67f969e837d2c7739107b84b","slug":"947-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-plot-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1153560-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट के नाम पर 9.47 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट के नाम पर 9.47 लाख रुपये ठगे
Sat, 12 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट के नाम पर 9.47 लाख रुपये ठगे
लखनऊ। मोहनलालगंज के देव विहार कॉलोनी निवासी चंद्रसेन चौबे ने मऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर 9.47 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। चंद्रसेन के अनुसार 13 दिसंबर 2016 को रश्मिखंड बंगला बाजार रोड निवासी विनोद उपाध्याय से 1800 वर्गफीट प्लॉट खरीदा था। इसके लिए 9.47 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आठ साल बाद भी विनोद ने कब्जा नहीं दिया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
गुडंबा के कल्याणपुर पश्चिम निवासी शबाना रहमान का मोबाइल फोन हैक करके जालसाज ने उनके बैंक खाते से 25 हजार रुपये उड़ा दिए। शबाना के मुताबिक 21 फरवरी को दो बार में किसी ने इंटरनेट बैंकिंग से रुपये निकाल लिए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर क्राइम थाने में भी की है। इंस्पेक्टर प्रभतेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।