फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up coronavirus news: 94 corona patients in Uttar Pradesh is being treated.

यूपी: प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ, 67 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

Mon, 20 Sep 2021 11:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Sep 2021 11:25 AM IST
सार

यूपी पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की राह पर है। प्रदेश के 67 जिलों में नए संक्रमित नहीं मिले हैं। वहीं, अब तक 16 लाख 86 हजार 599 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
Up coronavirus news: 94 corona patients in Uttar Pradesh is being treated.
उत्तर प्रदेश में कोरोना: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 9 करोड़ 42 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 66 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। 18 वर्ष से अधिक आयु के 50 फीसदी लोगों को कोविड टीके का पहला डोज प्राप्त हो गया है। प्रदेश के 31 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश में विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 67 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 194 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 65 लाख 27 हजार 746 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में हुई 01 लाख 82 हजार 742 सैम्पल की टेस्टिंग में 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 8 जनपदों में ही नए मरीज मिले। कहीं भी दोहरे अंकों में नए केस नहीं पाए गए। इसी अवधि में 15 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 599 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 31 जनपद कोरोना से मुक्त

कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 31 जनपदों (अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती और सुल्तानपुर) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed