फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   94 block public health centers will open in the state, new strategy to provide treatment to patients

Lucknow News : प्रदेश में खुलेंगे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर, मरीजों को इलाज मुहैया कराने की नई रणनीति

Fri, 07 Oct 2022 09:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Oct 2022 09:35 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि नई रणनीति से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ितों का दबाव कम होगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में मरीजों को प्राथमिक स्तर का इलाज मिल सकेगा। इसमें डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक होंगे।

विज्ञापन
94 block public health centers will open in the state, new strategy to provide treatment to patients
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत अब प्रदेश में 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर खुलेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में पहली बार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जा रही है। जल्द ही इनके लिए भवन निर्माण शुरू होगा। यह सभी यूनिट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध होंगे। इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने धनराशि जारी कर दी है। हर यूनिट के लिए लगभग 48.95 लाख रुपये के हिसाब से कुल 46 करोड़ एक लाख 30 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इसकी पहली किस्त के 2300.18 लाख रुपये जारी किए गए हैं। भवनों का निर्माण आवास विकास परिषद, प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन, राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ करेगा। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि नई रणनीति से सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ितों का दबाव कम होगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में मरीजों को प्राथमिक स्तर का इलाज मिल सकेगा। इसमें डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक होंगे। दवा, पैथोलॉजी व दूसरी जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन सेंटरों में इलाज पूरी तरह से मुफ्त होगी। यहां के गंभीर मरीजों को उच्च सेंटर रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed