फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   92 thousand Shiksha mitra recruitment plan ready.

92 हजार शिक्षा मित्रों की तैनाती का प्लान तैयार

Mon, 06 Apr 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Apr 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
92 thousand Shiksha mitra recruitment plan ready.

बेसिक शिक्षा परिषद ने दूसरे चरण के 91,104 शिक्षा मित्रों के समायोजन का खाका तैयार कर लिया है। परिषद को जिलेवार प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षा मित्रों व पदों का ब्यौरा मिल गया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक करीब 11 जिले अभी तक ऐसे मिले हैं, जहां कई शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने के लिए दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। गैर जिलों में जाने वाले शिक्षा मित्रों की संख्या घट-बढ़ भी सकती है। पूरी तस्वीर प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों को पदोन्नति देने के बाद साफ होगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद ने दूसरे चरण में शिक्षा मित्रों के समायोजन का कार्यक्रम शासन को भेज दिया है। इसके मुताबिक 15 अप्रैल से समायोजन की प्रक्रिया शुरू करने, 27 अप्रैल से 15 मई तक प्रमाण पत्रों का मिलान, 20 जून तक पात्रों की सूची का अनुमोदन व 25 जून तक सहायक अध्यापक के पद पर जॉइन कराने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मित्र चाहते हैं कि अप्रैल में प्रक्रिया शुरू कर मई तक सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित कर दिया जाए। समायोजन में सबसे बड़ी बाधा जिलों में खाली पदों को लेकर है।

11 जिलों में खाली पदों से ज्यादा शिक्षा मित्र

92 thousand Shiksha mitra recruitment plan ready.

बेसिक शिक्षा परिषद को मिली सूचना के मुताबिक 11 जिले ऐसे हैं, जहां खाली पदों से अधिक शिक्षा मित्र हो रहे हैं। इसलिए महिला, निशक्त व टॉप मेरिट वाले शिक्षा मित्रों को उसी जिले में समायोजित करने का विचार है।

इसके बाद बचे शिक्षा मित्रों को दूसरे जिले में विकल्प के आधार पर सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। जैसे ही जिलों में पद खाली होंगे शिक्षा मित्रों को उनके मूल जिलों में भेजा जाएगा।

लखनऊ के सर्वाधिक शिक्षा मित्र दूसरे जिलों में जाएंगे

लखनऊ में करीब 1438 शिक्षा मित्रों को दूसरे चरण में प्रशिक्षण मिला है, यहां पद रिक्त नहीं हैं, इसलिए सभी को दूसरे जिलों में भेजा जा सकता है। पदोन्नति प्रक्रिया के बाद यदि कुछ पद प्राइमरी में सहायक अध्यापक के बचते हैं तो महिला व निशक्त शिक्षा मित्र समायोजित होंगे।

अंबेडकरनगर में 150, कानपुर 400, आगरा 600, बुलंदशहर 200, गौतमबुद्धनगर 165, कानपुर देहात 86, मेरठ 60, मथुरा 100, मुजफ्फरनगर 480 व गाजियाबाद में 32 शिक्षा मित्रों को दूसरे जिले में भेजा जा सकता है।

पदोन्नति प्रक्रिया 30 तक करनी है पूरी

92 thousand Shiksha mitra recruitment plan ready.

बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राइमरी स्कूलों के सहायक अध्यापकों को अध्यापक पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरी कर ली जाए।

सहायक अध्यापक के पद रिक्त कराने के लिए पदोन्नति में पांच साल की अनिवार्यता समाप्त करते हुए चार साल कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 अप्रैल तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए जिससे सहायक अध्यापक के खाली पदों की वास्तविक जानकारी मिल सके।

जिलों का लिया जाए विकल्प

मामले पर दूरस्‍थ बीटीसी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव का कहना है कि शिक्षा मित्रों को यदि बाहर समायोजित किया जा रहा है तो उनके जिलों का विकल्प लेना चाहिए। विकल्प लेकर शिक्षा मित्रों को यदि समायोजित किया जाएगा तो वे वहां मन लगाकर छात्रों को पढ़ाएंगे। वरना हमेशा अपने मूल जिले में वापसी की जुगाड़ में लगे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed