फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जिला प्रोबेशन अधिकारी पर गिरेगी गाज

जिला प्रोबेशन अधिकारी पर गिरेगी गाज

Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी पर गिरेगी गाज
जिला प्रोबेशन अधिकारी पर गिरेगी गाज
विज्ञापन



सीतापुर। सुहागिनों को विधवा पेंशन देने के मामले में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए शासन को आरोपपत्र भेजा है। इससे ये माना जा रहा है कि जल्द ही शासन स्तर से इनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।


‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। चार अफसरों ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट दी थी। इससे पूर्व इस प्रकरण में आंकड़ा विश्लेषक समेत दलालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन



सुहागिनों को विधवा पेंशन देने की खबर ‘अमर उजाला’ ने 16 नवंबर 2018 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद सीडीओ संदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अफसर को जांच के निर्देश दिए थे। इसके अलावा डीडीओ को भी मामले की जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मगर संबंधित अफसरों की हीलाहवाली से जांच में देरी हुई। इसके लिए उन्हें कई बार पत्र भी जारी किए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई थी। उन्होंने गहनता से जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।


इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बर्खास्त आंकड़ा विश्लेेषक एवं तीन दलालों के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


इसके बाद सीडीओ संदीप कुमार ने प्रकरण का परीक्षण किया तो ये तथ्य प्रकाश में आया कि प्रकरण में जिला प्रोबेशन अफसर दोषी हैं, क्योंकि विधवा पेंशन की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजने संबंधित शासन के आदेश में ये अंकित है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी के पासवर्ड से ही धन भेजने की कार्रवाई होती है।



इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर वही उत्तरदायी होंगे। इस आधार पर उनके खिलाफ आरोपपत्र तैयार किया गया। इसे डीएम शीतल वर्मा ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आरोपपत्र महिला कल्याण प्रमुख सचिव को भेजा है। साथ ही ये पत्र महिला कल्याण निदेशक को भी कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed